फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 years have passed, the drains along the highway have not been cleaned

Dehradun News: 13 वर्ष बीत गए, हाईवे के किनारे बने नालों की नहीं हुई साफ-सफाई

Sun, 17 Nov 2024 03:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
13 years have passed, the drains along the highway have not been cleaned
नालों की सफाई के लिए जिलाधिकारी भले ही सख्त रवैया अपना रहे हों, लेकिन पछवादून में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारों पर बने नालों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। हाईवे के नालों की बनने के बाद से एक बार भी सफाई नहीं की गई। उनमें कचरा मिट्टी भरने से जगह-जगह चोक होता है। अब सवाल यह है कि पछवादून के इन नालों की सुध कौन लेगा। पछवादून में 2010 में भारी वर्षा के बाद उत्पन्न हुई समस्या को देखते हुए दिल्ली-यमुनोत्री व देहरादून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नालों का निर्माण कराया गया था। लेकिन, उसे स्लैब आदि से ढका नहीं गया। समय के साथ नालों में मिट्टी व कचरा आदि जमा होता रहा। करीब 13 वर्ष बीतने को है, अभी तक एक बार भी नालों की सफाई नहीं की गई। ह्यूमन राइट एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा का कहना है कि बरसात में राष्ट्रीय राजमार्ग व इससे सटे आबादी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर हो रही है। हाईवे के नालों को जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उपयोग किया जा सकता है, लेकिन नालों पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये बेकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से पछवादून के नालों की स्थिति को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed