{"_id":"5cb4e11abdec2214031bd762","slug":"121555357978-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर शोभायात्रा आज, बदला रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती पर शोभायात्रा आज, बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सहारनपुर रोड से घंटाघर तक जाम से बचना चाहते हैं तो वैकल्पिक मार्गों का चुनाव आपके लिए बेहतर रहेगा। इसका कारण है कि मंगलवार को भगवान महावीर जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के साथ-साथ ही यातायात का संचालन किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस ने भी जाम लगने और यातायात रुक रुककर चलने की आशंका जताई है। ऐसे में पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। एसपी यातायात प्रकाशचंद आर्य ने बताया कि इस दौरान चौराहों और सड़क पर कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।
ये रहेगा शोभायात्रा का रूट
सुबह 11:30 बजे से जैन धर्मशाला-आढ़त बाजार-सहारपुर चौक-झंडा बाजार-भंडारी चौक-मोती बाजार-सब्जी मंडी-पलटन बाजार-दर्शनलाल चौक-डिस्पेंसरी रोड-धामावाला बाजार-राजा रोड-महाराजा अग्रसेन चौक से होते हुए वापस जैन धर्मशाला में समाप्त होगी।
-जैन धर्मशाला से आढ़त बाजार की ओर प्रस्थान करने पर शोभायात्रा के साथ साथ यातायात भी संचालित किया जाएगा।
-शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने पर यातायात को रोक-रोककर संचालित किया जाएगा।
-शोभायात्रा के पल्टन बाजार से दर्शनलाल चौक की ओर पहुंचने से पहले दर्शनलाल चौक व लेफ्ट टर्न से सम्पूर्ण यातायात को लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा।
-शोभायात्रा का अगला हिस्सा राजा रोड कट पर पहुंचने से पहले रेलवे गेट से तहसील की ओर जाने वाला यातायात व रेसकोर्स चौक से तहसील की ओर आने वाले यातायात को चंदन नगर कट से पोस्ट ऑफिस तिराहे की ओर भेजा जाएगा।