{"_id":"5cabab6ebdec227ce10d01a7","slug":"121554754414-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा हो तुम देश की शान, जागो, उठो, करो मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा हो तुम देश की शान, जागो, उठो, करो मतदान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन
अमर उजाला मतदाता जागरूकता अभियान के तहत द हिंट संस्था के सदस्यों और वोहरा नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने सोमवार को प्रेमनगर स्थित वोहरा नर्सिंग होम के बाहर लोगों से मतदान की अपील की। इस मौके पर अस्पताल के संस्थापक निदेशक डॉ. सुमित बोहरा ने ‘युवा हो तुम देश की शान, जागो, उठो, करो मतदान’ का नारा देते हुए सभी युवाओं से मताधिकार की अपील की।
डॉ. बोहरा ने कहा कि 11 अप्रैल को सुबह सभी लोग सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पांच साल में एक बार नागरिकों को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर मिलता है। इस दिन अपने पसंद के नेता को वोट देकर प्रत्येक नागरिक अपने और देश के लिए बेहतर काम करने वाली सरकार चुन सकता है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को अनिवार्य मतदान करने का संकल्प दिलाया। साथ ही अस्पताल कर्मियों ने प्रेमनगर क्षेत्र में अभियान चलाकर अन्य लोगों से भी वोट डालने की अपील की। अभियान में डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. दीपक प्रजापति, मनीष काला, मनदीप सिंह, गौरव भट्ट, ज्योति, पूनम, ममता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन