फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो ----- अजबपुर से मसूरी डाइवर्जन तक नहीं रुकना होगा लाल बती पर

फोटो ----- अजबपुर से मसूरी डाइवर्जन तक नहीं रुकना होगा लाल बती पर

Sat, 09 Feb 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो  -----  अजबपुर से मसूरी डाइवर्जन तक नहीं रुकना होगा लाल बती पर
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। दून से मसूरी का सफर करने वालों को अजबपुर से मसूरी डायवर्जन तक लाल बत्ती की टेंशन नहीं होगी। सिग्नल पर पहुंचते ही लाल बत्ती स्वयं हरी हो जाएगी। हरी बत्ती कब तक रहेगी यह वाहनों की संख्या पर निर्भर करेगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नौ ट्रैफिक सिग्नल हाईटेक किए जा रहे हैं। यातायात के नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को माजरा स्थित ब्रिडकुल सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए ब्रिडकुल के महाप्रबंधक प्रदीप गैरोला ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से तीन करोड़ से अजबपुर से मसूरी डायवर्जन तक नौ सिग्नल हाईटेक किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल का काम पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत किया जाएगा। सिग्नल पर सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर रहेगी। यह कैमरे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का संकेत एसपी ट्रैफिक कार्यालय को देगा। जहां से चालक के पते पर चालान पहुंचेगा।
विज्ञापन


इन जगहों पर होंगे स्मार्ट सिग्नल
आराघर, गुलाटी ऑप्टीकल डालनवाला, नैनी बेकरी, बेहल चौक, दिलाराम चौक, सर्वे चौक, सिल्वर सिटी, केनाल रोड, जाखन कट और मसूरी डायवर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed