{"_id":"5c4e1184bdec220c1b13f16a","slug":"121548620164-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानों में ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को दिनभर सर्द हवाओं के बीच कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड रही। मौसम विभाग ने आगामी कई दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा, पाला और ठंड का अनुमान जताया है।
राजधानी में रविवार सुबह हल्की धूप खिली। इसके बाद हल्के बादल छा गए। सर्द हवाओं की वजह से तापमान लुढ़क गया। सुबह का तापमान करीब 20 डिग्री था, वहीं शाम तक तापमान 15 डिग्री पहुंच गया। ठंड की वजह से बाजारों में भीड़ कम नजर आई और शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिरकर 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने अनुमान जताया कि आने वाले कई दिनों तक ठिठुरन बढ़ेगी। तापमान में और गिरावट आ सकती है। सोमवार को गढ़वाल मंडल को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह घना कोहरा छा सकता है। राजधानी में सोमवार को आंशिक बादल आ सकते हैं। सुबह के वक्त हल्का कुहासा छा सकता है।