फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने लगाए ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयकारे

संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने लगाए ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयकारे

Mon, 07 Jan 2019 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने लगाए ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयकारे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

19वीं प्राचीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयकारे लगाए। श्री जगन्नाथ मंदिर विष्णु विहार सेवा समिति की ओर से रविवार को नगर संकीर्तन निकाला गया। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि शहर में 14 जनवरी को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी।
ऋषिकेश से पहुंचे मधुबन आश्रम के परमानंद महाराज ने भगवान श्री जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर संकीर्तन को रवाना किया। नगर संकीर्तन में ढोल दमाऊ की थाप और मंजीरों की धुन पर हरि बोल के शब्दों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। नेहरू कॉलोनी के सी ब्लॉक से शुरू हुआ नगर संकीर्तन क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉक से होते हुए सी ब्लॉक स्थित मंदिर के मुख्य ट्रस्टी आरके अग्रवाल के निवास पर संपन्न हुआ। संकीर्तन जहां से भी गुजरा लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मंदिर समिति के सुशील मग्गो, अजय भटनागर, वीसी गर्ग, अजय गोयल, संजय भटनागर, कालू राम, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. अखिल गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
14 को नगर भ्रमण पर निकलेंगे ‘जग के नाथ’
द्रोणनगरी में भगवान जगन्नाथ 14 जनवरी को नगर भ्रमण पर निकलेंगे। जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति, विष्णु विहार की ओर से 14 जनवरी को भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्य ट्रस्टी रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि 14 जनवरी को परेड ग्राउंड से श्री जगन्नाथ भगवान की भव्य रथयात्रा के साथ देवी सुभद्रा, भगवान बलभद्र भी रथ पर आसीन होंगे। इसके बाद 20 जनवरी तक मंदिर में रोजाना धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed