फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नॉर्थ जोन एथलेटिक्स में उतराखंड ने जीते 45 पदक

नॉर्थ जोन एथलेटिक्स में उतराखंड ने जीते 45 पदक

Tue, 09 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नॉर्थ जोन एथलेटिक्स में उतराखंड ने जीते 45 पदक
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

30वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स मीट में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण सहित 45 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता छह व सात अक्तूबर तक रोहतक में हुई थी।

बालक वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने पांच स्वर्ण 14 रजत व चार कांस्य पदक जीते हैं। बालक अंडर-14 वर्ग में सिद्धार्थ नेगी ने शॉटपुट, अंडर-16 वर्ग में सूरज यादव ने 800 मीटर दौड़, अंडर-18 वर्ग में मोनू सिंह ने 3000 मीटर दौड़, राकेश रोशन ने ट्रिपल जंप और अंडर-20 वर्ग में पंकज गड़िया ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। बालिका वर्ग में उत्तराखंड की टीम सात स्वर्ण, सात रजत व आठ कांस्य पदक जीतने में सफल रही। अंडर-14 वर्ग में आंचल भंडारी ने लांग जंप, अंडर-16 वर्ग में मानसी नेगी ने 3 किमी वॉक रेस, अंडर-18 वर्ग में अंकिता ध्यानी ने 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़, गौरी ने 400 व 800 मीटर दौड़ और अंडर-20 वर्ग में अंकिता ने 10 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि टीम के प्रदर्शन में कोच लोकेश कुमार, जगजीत सिंह व महेशी के अलावा मैनेजर प्रवीन पुरोहित व पवन कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed