{"_id":"5b5cdcaa4f1c1b6f668b5ff0","slug":"121532812458-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रूट बदलकर दिल्ली जाएंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से रूट बदलकर दिल्ली जाएंगी रोडवेज बसें
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
कांवड़ यात्रा के चलते देहरादून-मेरठ-दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए आज से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का रूट बदल जाएगा। अगले 10 दिनों तक देहरादून से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें वाया करनाल, हरबर्टपुर, देवबंद, सहारनपुर और बिजनौर रूट से जाएंगी। वहीं, पांच नए रूटों पर देहरादून से दिल्ली की दूरी घटने-बढ़ने के साथ ही किराये पर भी इसका असर पड़ेगा।
कांवड़ यात्रा के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली जाने वाली बसों के रूट में परिवर्तन किया गया है। रविवार से दिल्ली जाने वाली बसें दूसरे रूटों से जाएंगी। सहारनपुर रूट से दिल्ली की दूरी घटकर 247 किमी होने से किराया कम हुआ है। इस रूट पर सामान्य से लेकर वॉल्वो तक के किराये में 30 से 58 रुपये तक की कमी हुई है। इसी तरह अन्य रूटों की बात करें तो हरबर्टपुर, देवबंद रूट पर सामान्य बसों का किराया पांच से 10 रुपये कम हुआ है। हरबर्टपुर और देवबंद रूट पर वॉल्वो का किराया 31 से 68 रुपये कम किया गया है। करनाल रूट के जरिये दिल्ली की दूरी बढ़कर 325 किमी होने से यात्रियों को सामान्य बसों से वॉल्वो तक के लिए 30 से 58 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे।
--
रोडवेज के बदले रूट की व्यवस्था शिवरात्रि यानी नौ अगस्त तक रहेगी। दिल्ली रूट के अलावा अन्य रूटों की बसें अन्य दिनों की तरह ही चलेंगी। शिवरात्रि के बाद पुराना किराया फिर से लागू कर दिया जाएगा। यात्रियों को दिक्कत न हो, इसलिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
-दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन
--
दून-देवबंद-दिल्ली रूट : 250 किमी
श्रेणी नया किराया पुराने किराये से अंतर
सामान्य 280 10 रुपये कम
जनरथ 421 11 रुपये अधिक
एसी 483 27 रुपये कम
वॉल्वो 662 68 रुपये कम
--
दून-हरबर्टपुर-सहारनपुर-दिल्ली रूट - 272 किमी
श्रेणी नया किराया पुराने किराये से अंतर
सामान्य 285 5 रुपये कम
जनरथ 445 35 रुपये अधिक
एसी 510 कोई अंतर नहीं
वॉल्वो 699 31 रुपये कम
--
दून-करनाल-दिल्ली रूट - 325 किमी
श्रेणी नया किराया पुराने किराये से अंतर
सामान्य 320 30 रुपये अधिक
जनरथ 662 252 रुपये अधिक
एसी 567 57 रुपये अधिक
वॉल्वो 788 58 रुपये अधिक
--
दून-सहारनपुर-दिल्ली - 247 किमी
श्रेणी नया किराया पुराने किराये से अंतर
सामान्य 260 30 रुपये कम
जनरथ 410 कोई अंतर नहीं
एसी 468 42 रुपये कम
वॉल्वो 686 44 रुपये कम
--
दून-बिजनौर-दिल्ली रूट - 307 किमी
श्रेणी नया किराया पुराने किराये से अंतर
सामान्य 340 50 रुपये अधिक
जनरथ 531 121 रुपये अधिक
एसी 610 100 रुपये अधिक
वॉल्वो 914 184 रुपये अधिक