फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शूटिंग के लिए दून पहुंचे साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू

शूटिंग के लिए दून पहुंचे साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू

Mon, 18 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग के लिए दून पहुंचे साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू, फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े समेत कलाकारों की टीम रविवार को दून पहुंची। इन कलाकारों वाली यह यूनिट अगले एक माह तक दून के अलग-अलग स्थानों पर फिल्म की शूटिंग करेगी। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया जाएगा।
रविवार दोपहर करीब एक बजे महेश बाबू, पूजा हेगड़े समेत कई कलाकार और फिल्म यूनिट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां बड़ी संख्या में प्रशंसक कलाकारों की एक झलक पाने को बेकरार दिखे। इसके बाद यूनिट नंदा की चौकी स्थित होटल रिजेंटा पहुंची। यहां होटल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार छाबड़ा ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। इसके बाद महेश बाबू समेत सभी कलाकारों ने पूरा दिन होटल में ही गुजारा। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर रतिशंकर त्रिपाठी और सुमित अदलखा ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की मौजूदगी में फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया जाएगा। इसके बाद 18 से 21 जून तक एक निजी स्कूल और उसके बाद एफआरआई में फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

---
...तो रजनीकांत भी आएंगे
फिल्म की शूटिंग के लिए सुपर स्टार रजनीकांत के भी दून पहुंचने की संभावनाएं हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रजनीकांत के फैंस के लिए चलाए जाने वाले ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में यह जानकारी दी गई है। रजनी सोल्जर्स ट्विटर हैंडस से पोस्ट किए गए मैसेज में कहा गया है कि ‘रजनीकांत शूटिंग के लिए देहरादून जा रहे हैं। वहां जून में फिल्म की शूटिंग होनी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed