{"_id":"5aecc86b4f1c1b57098b80ed","slug":"121525467243-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के प्रतिबंध हटाने को रक्षा मंत्री से मिले सांसद व कैंट उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के प्रतिबंध हटाने को रक्षा मंत्री से मिले सांसद व कैंट उपाध्यक्ष
Updated Sat, 05 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
देशभर की 62 छावनी क्षेत्र के सांसदों और उपाध्यक्षों ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से सेना के प्रतिबंध हटाने की मांग की है। इस संबंध में सभी प्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की। छावनी परिषद क्लेमेंटटाउन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने अपने क्षेत्र में सेना द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग उठाई।
शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में क्लेमेंटटाउन के बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई। उन्होंने रक्षामंत्री को बताया कि समय-समय पर सेना के द्वारा छावनी मार्ग को बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा छावनी मार्गों में तारबंदी करना, छावनी परिषद के रिक्त पदों पर भर्ती, छावनी क्लेमेंटटाउन स्कूल में प्ले ग्रुप एवं स्मार्ट क्लास खोलने, छावनी को मिलने वाले वार्षिक बजट में कटौती ना करने, ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत रखे जाने वाले सफ ाई कर्मचारी, सिक्योरिटी गार्ड के वेतन को बढ़ाने के साथ-साथ बैंकों द्वारा भुगतान करने, कैंट एक्ट 2006 में सुधार एवं परिवर्तन आदि का मुद्दा उठाते हुए रक्षामंत्री से इन समस्याओं को दूर करने की मांग की। उपाध्यक्ष कुमार ने बताया कि रक्षामंत्री ने कुछ मांगों पर कमेटी गठित कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, गढ़ी कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सोंधी ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन ना होना, केंद्र कि योजनाओं से वंचित, साइड बैक की वजह से मकान निर्माण में होने वाली समस्याएं, पूर्व सैनिक व सीनियर सिटीजनों को हाउस टैक्स में छूट आदि समस्या को बैठक में प्रमुखता के साथ रखा गया है। उन्हें भी कई मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला है।