{"_id":"5aa1a2014f1c1b98758b465d","slug":"121520542209-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की करनी और कथनी में अंतर : प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की करनी और कथनी में अंतर : प्रीतम
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें केवल जुमलेबाज बनकर रह गई हैं। राज्य में भाजपा सरकार को एक वर्ष पूरा होने वाला है, लेकिन वह अपने अंदरूनी झगड़ों से ही नहीं उबर पा रही है। मुख्यमंत्री का विधायकों, मंत्रियों से और सरकार एवं संगठन में समन्वय नहीं है।
बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने मसूरी पहुंचे प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजीवन सहयोग निधि के नाम पर राज्य में खुली लूट हुई है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार बताए कि वह किसके कहने पर एनएच-74 घोटाले की सीबीआई जांच से हिचक रही है। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इससे सीएम और मंत्रियों को कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ने एक ऐसा माहौल पैदा कर दिया है, जिससे देश की गंगा-जमुनी तहजीब पर कुठाराघात हो रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में जीत के नशे में चूर भाजपा त्रिपुरा में माहौल खराब कर रही है। प्रतिमाओं को खंडित किया जा रहा है। मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल, मेघ सिंह कंडारी, संदीप साहनी, अनुज गुप्ता, महेश चंद, वसीम खान मौजूद रहे।