फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिना नंबर की कार में घूमते हुए पकड़े गए एसपी

बिना नंबर की कार में घूमते हुए पकड़े गए एसपी

Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिना नंबर की कार में घूमते हुए पकड़े गए एसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता जानने के लिए शनिवार को बिना नंबर की कार में निकले एसपी और सीओ कई स्थानों पर पकड़े गए, लेकिन कई वीआईपी इलाकों में वे बिना चेकिंग के निकल गए। क ई घंटे की इस कवायद में अधिकारियों को किसी तरह की कोताही नजर नहीं आई। शाम को दो लाख का इनामी हर सिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा पकड़ा गया तो उसे चेकिंग से जोड़ दिया गया।

पुलिस को शनिवार सुबह सिल्वर कलर की बिना नंबर की सेंट्रो कार पकड़ने के निर्देश देकर चेकिंग करने को कहा गया था। इस कार में एस्ले हॉल से सवार होकर एसपी सिटी प्रदीप राय और सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी पुलिस की सक्रियता जानने निकले। वे दिलराम चौक, बीजापुर गेस्ट हाउस के सामने से निकल गए। सर्किट हाउस चौकी पर दोनों अधिकारी पुलिस को देखकर नीचे उतर गए। इसके बाद जोहड़ी गांव होते हुए मसूरी डायवर्जन पहुंचे, जहां पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद अधिकारी रायपुर, जोगीवाला होते हुए शहर में आए। दर्शन लाल चौक और घंटाघर पर भी पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। एसपी सिटी प्रदीप राय का कहना है कि हर जगह पुलिस मुस्तैद नजर आई। उन्होंने रात में दावा किया कि पुलिस के पास सुबह से पंजाब के अपराधी के बारे में जानकारी थी। लिहाजा सुबह से शहरभर में चेकिंग के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed