फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Mon, 08 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाल/ चकराता।
विज्ञापन

भाजपा चकराता मंडल की बैठक सोमवार को आर्य समाज मंदिर में हुई। इस दौरान पहली बार चकराता पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारी की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कहा कि जनता को प्रदेश सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं, जिस पर खरा उतरने की के लिए प्रदेश सरकार कड़ा परिश्रम कर रही है। आने वाले निकाय चुनावों में भी भाजपा परचम लहराएगी। इस अवसर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा और परिवहन व्यवस्था में सुधार हुआ है। जल्द ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी पटरी पर लाने का प्रयास किया जाएगा। मधु चौहान ने क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह तीन बार से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन अब भी क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। मधु चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह सड़कों के निर्माण को अपनी उपलब्धि बताते हैं, जबकि सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चन्दन चौहान, प्रताप रावत, यशपाल नेगी, मूरतराम शर्मा, आंनद राणा, मोनिका अग्रवाल, अनिल चांदना, विवेक अग्रवाल, तीर्थ कुकरेजा, कविता जैन, विद्यादत जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed