{"_id":"59567f454f1c1bb5598b4a2f","slug":"121498840901-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप और बजरंग दल ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप और बजरंग दल ने किया हाईवे जाम
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। बदरीनाथ मार्ग स्थित लालपुल के पास प्राचीन मंदिर तोड़ने के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए। उन्होंने लालपुल पर कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में आए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यहां डीएफओ लैंसडौन के विरोध में नारेबाजी करते हुए मंदिर को पूर्व की तरह बनाने और उनके निलंबन की मांग की।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, नगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, नीलकंठ ध्यानी, सोमदत्त नैथानी, दुर्गेश ममगाईं, मनमोहन जुयाल, देवेंद्र सूरी, बजरंग दल के जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सोहन नेगी, शांतनु थपलियाल और एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरव नौडियाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता सिद्धबली मंदिर से आगे लालपुल पर एकत्रित होने लगे। हिंदू संगठन लैंसडौन के डीएफओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। वे तोड़े गए मंदिर को पुन: बनवाने की मांग करने लगे। करीब 11 बजे प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासन के तमाम प्रयासों से डेढ़ घंटा बाद करीब साढ़े बजे जाम खुल सका, जिससे जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। जाम खुलने के बाद एसडीएम राकेश तिवारी, एएसपी हरीश वर्मा व सीओ जेआर जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों संग पनियाली गेस्ट हाउस में प्रदर्शनकारियों से वार्ता की, लेकिन डीएफओ के देहरादून चले जाने से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को पांच बजे डीएफओ लैंसडौन मयंक शेखर झा के साथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में त्रिस्तरीय वार्ता कर मंदिर विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।