{"_id":"595531924f1c1baf418b45c6","slug":"121498755474-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से वृद्धा की मौत
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पश्चिमी में एक वृद्ध महिला की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। परिजनों उसे राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन जितेंद्र सिंह और सतीश सिंह ने बताया कि गणेशी देवी (54) पत्नी बचन सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे अपने घर में पानी भरने के लिए मोटर लगाने के लिए गई। मोटर को लगाते हुए महिला ने जैसे ही स्वीच ऑन किया तो बारिश के चलते वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आवाज सुनकर जैसे ही उसके परिजन मौके पर आए तो महिला को बेसुध देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे कोटद्वार संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।