{"_id":"58fb9eca4f1c1bb3748b47f9","slug":"12-people-injured-in-accident-on-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्रीनाथ हाईवे पर जीप और ट्राला में भिड़ंत, 12 लाोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्रीनाथ हाईवे पर जीप और ट्राला में भिड़ंत, 12 लाोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को सवारियों से भरी जीप और ट्राला में भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप चालक समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को दून हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर बाधित यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह एक बोलेरो जीप दून से सवारियां लेकर कर्णप्रयाग जा रही थी। ब्यासी चौकी से पहले अटाली गंगा बैंड के पास जीप सामने से आ रहे एक ट्राला से भिड़ गई। टक्कर लगते ही जीप का अगला भाग क्षतिग्रस्त और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हाईवे पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजय सिंह (76) बख्तावर सिंह, कमला (55) पत्नी गोविंद सिंह, गौरव (17) पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्वाड़ नोटी, चमोली गढ़वाल, दिलवर सिंह (55) पुत्र जबर सिंह निवासी खलियाणा, रुद्रप्रयाग, बिलाल (24) पुत्र मौहम्मद आबिद,
विज्ञापन
उनकी पत्नी कलशुम (23) निवासी शिमला बाईपास दून, विशंबरी देवी (51) पत्नी शीशपाल सिंह निवासी लंगासू, चमोली, कुसुम भट्ट (34) पत्नी दिनेश निवासी गोपेश्वर, चालक राकेश (29) पुत्र सोहन सिंह निवासी चौरासैण, चमोली, अशोक कुमार (33) निवासी खपजोड़ी, चमोली, रेखा देवी (36) पत्नी मदन प्रसाद, गौरव नवानी (17) पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी बालावाला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से विजय सिंह, दिलवर सिंह और विशंबरी देवी को दून हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज सुरेश तोमर के अनुसार हादसा वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ।
विज्ञापन