फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11th grade student found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला 11वीं कक्षा का छात्र

Fri, 05 Mar 2021 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
11th grade student found hanging on the noose
सर्वे ऑफ इंडिया की आवासीय कॉलोनी स्थित एक आवास में युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक 11वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। लेकिन, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक सरकारी आवास में युवक फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों की सहायता से उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अरविंद कुमार (20) निवासी सर्वे स्टेट, हाथीबड़कला के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अरविंद के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनके स्थान पर अरविंद की माता नौकरी करती हैं। अरविंद तीन भाइयों में मझला था। उसका बड़ा भाई नौकरी और छोटा भाई पढ़ाई करता है। अरविंद 11वीं कक्षा में पढ़ता था। इंस्पेक्टर डालनवाला ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अरविंद के परिजनों भी खुदकुशी के कारण के बारे में कुछ नहीं बता पाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed