फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डाकघर में इंटरनेट बैंकिंग सेवा शुरू

डाकघर में इंटरनेट बैंकिंग सेवा शुरू

Sat, 22 Dec 2018 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
डाकघर में इंटरनेट बैंकिंग सेवा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट ने इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा को शुरू की है। इसकी शुरूआत राजधानी दून के डाकघरों में भी हो गई है। ग्राहकों को अब बिना पोस्ट ऑफिस गए जमा निवेश और इससे जुड़े अन्य वित्तीय काम घर बैठे करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए ग्राहक को पोस्ट ऑफिस के होम ब्रांच में जाकर आवेदन देना होगा। आवेदन के एक दिन बाद इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट होने के बाद मोबाइल पर एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा। इसके बाद ग्राहक नेट बैंकिंग की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता रखने वाला कोई भी व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग का फायदा उठा सकता है। वहीं, नेट बैंकिंग के इस्तेमाल से ग्राहक किसी दूसरे पीओएसबी अकाउंट होल्डर को फंड भी ट्रांसफर कर सकते है। साथ ही बचत खाते से अपने आरडी अकाउंट, पीपीएफ अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आरडी अकाउंट और टर्म डिपॉजिट अकाउंट खोल और बंद कर सकते हैं। ग्राहक अपने पीपीएफ अकाउंट से पैसे की निकासी भी कर सकते हैं।

------
कंद्रीय मंत्री मनोज सिंहा ने इसका शुभारंभ किया है। इसमें जो भी पीओएसबी के खाताधारक है वो जीपीओ जाकर इंटरनेट बैंकिंग सेवा का आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

- अनसूया प्रसाद चमोला, सहायक पोस्ट मास्टर जनरल
-----
कैसे इस्तेमाल करें नेट बैंकिंग
1. वेलिड एवं एक्टिव सिंगल या जॉइंट अकाउंट होना चाहिए।
2. अगर केवाईसी डॉक्युमेंट जमा नहीं किया है, तो वह आपके पास होना चाहिए।
3. मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
4. पैन नंबर भी रजिस्टर्ड होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed