{"_id":"5c1d4b56bdec2256fb089722","slug":"11545423702-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में हिमाचल की तर्ज पर लागू हो भू कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में हिमाचल की तर्ज पर लागू हो भू कानून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में भू कानून लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) समेत विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश की भूमि में भूमाफियाओं का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द भू कानून लागू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को उपपा के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों से जुडे़ पदाधिकारी गांधी पार्क के गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने हिमाचल की तर्ज पर भू कानून लागू करने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूंजीनिवेश के नाम पर राज्य की पर्वतीय क्षेत्र की कृषि भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा कराना चाहती है। प्रदर्शन करने वालों में मीना संघमित्रा, कुलदीप मंदवाल, प्रभात ध्यानी, जेपी बडोनी, प्रदीप सत्ती, योगेश भट्ट, कमला पंत, सीपी शर्मा, ज्ञानवीर त्यागी, अनुगर्ग, प्रेरणा गर्ग, भार्गव चंदोला, तरुण जोशी, अमित, एपी जुयाज, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।