फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अस्पतालों की तर्ज पर होटल संचालकों ने मांगी छूट

अस्पतालों की तर्ज पर होटल संचालकों ने मांगी छूट

Fri, 21 Dec 2018 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों की तर्ज पर होटल संचालकों ने मांगी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य के होटल संचालकों ने नर्सिंग होम व अस्पतालों की तर्ज पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पंजीकरण शुल्क माफ किए जाने की मांग की है। इस मांग पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में अपनायी जा रही प्रक्रिया का अध्ययन कर रहा हैै।
बता दें, बीते दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक में राज्य में संचालित सभी नर्सिंग होम व अस्पतालों से पंजीकरण शुल्क वर्ष 2016 तक के लिए माफ कर दिया गया था। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अस्पताल संचालकों से वर्ष 2016 से सहमति शुल्क व प्राधिकार शुल्क अलग अलग दरों पर वसूला जाएगा, लेकिन इसके पहले के तमाम शुल्क बोर्ड ने माफ कर दिए। इसी तर्ज पर अब राज्य के होटल संचालकों ने पंजीकरण समेत अन्य शुल्क माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन का कहना है कि पर्वतीय राज्य होने की वजह से यात्रा सीजन के दौरान ही कमायी होती है। ऐसे में अस्पतालों की तर्ज पर उनका शुल्क भी माफ किया जाएगा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि का कहना है कि होटल संचालकोें की मांग पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे पर्वतीय राज्योें में अपनायी जा रही प्रक्रिया का अध्ययन किया जा रहा है। तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed