फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच डाक्टरों का तबादला, पर अभी नहीं होंगे रिलीव

पांच डाक्टरों का तबादला, पर अभी नहीं होंगे रिलीव

Wed, 26 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पांच डाक्टरों का तबादला, पर अभी नहीं होंगे रिलीव
उत्तरकाशी। चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों में नए चिकित्सक तैनात करने के बजाय सरकार ने यहां मौजूद पांच डाक्टरों का तबादला कर दिया है। जिला अस्पताल से तीन तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात दो चिकित्सकों का ट्रांसफर किए जाने से अब जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हो गई हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रहे लोगों ने सरकार के इस निर्णय पर भारी रोष व्यक्त किया है। हालांकि गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर प्रतिस्थानी चिकित्सकों की तैनाती से पूर्व स्थानांतरित चिकित्सकों को कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे समय से जिला अस्पताल सहित जनपद में मौजूद स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की भारी कमी चल रही है। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में सृजित कुल 39 पदों में से करीब 15 चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं, जबकि नौगांव, पुरोला, बड़कोट, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी तथा डुंडा के स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सकों के कई पद रिक्त हैं, जिसके चलते इन अस्पतालों में बेहतर इलाज नहीं मिल पाने के कारण स्थानीय जनता को देहरादून, ऋषिकेश आदि नगरों में जाकर महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। ऐसे में रिक्त पदों को भरने के बजाय सरकार ने अब जिला अस्पताल के सर्जन डा.अश्वनी कुमार चौबे, पैथोलॉजिस्ट डा.रजत कुमार सैनी व एनेस्थेटिक डा.आनंद सिंह राणा सहित भटवाड़ी से डा.मोहन सिंह डोगरा और डामटा से डा.नरेंद्र राणा का ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेंद्र बिष्ट मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि अस्पतालों में फिजीशियन, हृदय रोग, नेत्र सर्जन, न्यूरो सर्जन, प्रसूति रोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जिले के प्रभारी मंत्री से नए डाक्टर तैनात करने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने वर्तमान में मौजूद पांच चिकित्सकों का अन्यत्र तबादला कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यमुक्त नहीं किए जाएंगे चिकित्सक
उत्तरकाशी। चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता को होने वाली दिक्कतों को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने भी गंभीरता से लिया है। शासन से चिकित्सकों की ट्रांसफर लिस्ट में उत्तरकाशी से पांच चिकित्सकों का अन्यत्र तबादला किए जाने की सूचना मिलते ही उन्होंने मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने तबादलों पर पुनर्विचार करने तथा चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिस्थानी चिकित्सकों के आने तक ट्रांसफर किए गए चिकित्सकों को कार्यमुक्त नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed