फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सामूहिक इस्तीफा प्रकरण में बयान दर्ज

सामूहिक इस्तीफा प्रकरण में बयान दर्ज

Fri, 21 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक इस्तीफा प्रकरण में बयान दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार रेंज के 17 वनकर्मियों के सामूहिक इस्तीफा देने के प्रकरण में डीएफओ ने सभी के लिखित बयान दर्ज कर लिए हैं। उनके बयानों की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
एक माह पहले हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज में वन रेंजर सहित 16 वनकर्मियों ने एसडीओ पीसी शर्मा पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा दिया था। सामूहिक इस्तीफा देने के बाद हरिद्वार लेकर देहरादून तक खलबली मच गई थी। मामले में उसी दौरान डीएफओ को उच्चाधिकारियों ने तलब किया। उस दौरान एसडीओ और वनकर्मियों के बयान देहरादून में मौखिक तौर पर दर्ज किए गए थे। इस मामले में शिवालिक वृत्त के वन संरक्षक राहुल को मामले की जांच सौंपी गई। राहुल ने डीएफओ हरिद्वार को 17 वनकर्मियों के लिखित में बयान दर्ज करने के लिए पत्र भेजा। डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि सभी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वनकर्मियों पर भी गिर सकती है गाज
अधिकारियों की माने तो वनकर्मियों के इस्तीफा प्रकरण में वन प्रभाग सख्ती से जांच कर रहा है। यदि एसडीओ पूरे प्रकरण में दोषी नहीं पाए जाते हैं तो विभाग को झूठे बयान देते हुए गुमराह करने पर 17 वनकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed