फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सातवीं वुशू चैंपियनशिप पर हरिद्वार का कब्जा

सातवीं वुशू चैंपियनशिप पर हरिद्वार का कब्जा

Thu, 23 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सातवीं वुशू चैंपियनशिप पर हरिद्वार का कब्जा
हरिद्वार। श्रीपंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा राजघाट कनखल के महंत गोपालदास महाराज सभागार में आयोजित सातवीं मार्शल आर्ट वुशू अंतरजिला चैम्पियनशिप में हरिद्वार जिले का दबदबा रहा। यह चैम्पियनशिप हरिद्वार जिले ने लगातार तीसरी बार जीतकर रिकार्ड कायम किया। वहीं, उपविजेता देहरादून जिले की टीम रही।
विज्ञापन

अंतरजिला चैम्पियनशिप में बालिका सब जूनियर वर्ग 20 किग्रा में अनुश्री ने स्वर्ण पदक, गीतांजलि ने रजत पदक, 24 किग्रा में मानवी रावत ने स्वर्ण, रिधिमा ने रजत, 28 किग्रा में ईशु ने स्वर्ण, रुद्राक्षी ने रजत, अरुल राठौर ने कांस्य, 36 किग्रा में लिजा ने स्वर्ण, अनाधिका ने रजत, 42 किग्रा में प्रियांशी स्वर्ण, हिमांशी रजत, 45 किग्रा में रचना स्वर्ण, अनुष्का रजत, 48 किग्रा में खुशी ने स्वर्ण, साक्षी ने रजत, 52 किग्रा में वंशिका ने स्वर्ण, आदर्शी ने रजत पदक प्राप्त किया। जबकि सब जूनियर (बालक वर्ग) में 20 किग्रा में दर्शिल ने स्वर्ण, नित्य ने रजत, 24 किग्रा में सार्थक ने स्वर्ण, दर्शिल ने रजत, 28 किग्रा में प्रियांशु ने स्वर्ण, रुद्रांश ने रजत, 32 किग्रा में कृष्णा ने स्वर्ण, देवांश ने रजत, 36 किग्रा में अंश ने स्वर्ण, यश ने रजत, गुरुविन्दर ने कांस्य, 39 किग्रा में प्रियांश ने स्वर्ण, समर्थ ने रजत, 42 किग्रा में शुभम ने स्वर्ण, आर्यन ने रजत, राहुल ने कांस्य, 48 क्रिग्रा में पुनित ने स्वर्ण, वाशु ने रजत, लक्ष्य ने कांस्य, 52 किग्रा में लक्षित ने स्वर्ण और उज्ज्वल ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग में 45 किग्रा में मर्नालिका ने स्वर्ण पदक, सोनाली ने रजत, 48 किग्रा में ईशिका शर्मा ने स्वर्ण, निहारिका ने रजत, 52 किग्रा में शालिनी ने स्वर्ण, 56 किग्रा में जिया ने स्वर्ण, 65 किग्रा में सानिया ने स्वर्ण समेत टियासा को रजत पदक मिला। जबकि जूनियर बालक वर्ग में 45 किग्रा में सरबजीत ने स्वर्ण, भानु ने रजत, 56 किग्रा में अंशुल ने स्वर्ण, हर्ष ने रजत, अनंत ने कांस्य, 70 किग्रा में पृथक ने स्वर्ण, 75 किग्रा में रजत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग 52 किग्रा में मोहित ने स्वर्ण पदक, उज्ज्वल ने रजत, 56 किग्रा में लवकुश ने स्वर्ण, 60 किग्रा में विशाल ने स्वर्ण, आयूष ने रजत, 70 किग्रा में सचिन ने स्वर्ण, 80 किग्रा में गजेन्द्र ने स्वर्ण, 85 किग्रा में नमन ने स्वर्ण, 90 किग्रा में वरुण ने स्वर्ण पदक झटके। जबकि सीनियर बालिका वर्ग 45 किग्रा में निशा ने स्वर्ण, मलाइका ने रजत, 48 किग्रा में संध्या ने स्वर्ण, ताऊलू इवेंट में समर्थ ने स्वर्ण, प्रियांशु, दर्शिल, समर्थ, इशू गु्रप इवेन्ट में स्वर्ण, अभिनव और वंश ने रजत पदक हासिल किया।

अंतर जिला वुशू चैम्पियनशिप का उद्घाटन करते हुए एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने कहा कि खेलों से मानव के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनका बौद्धिक विकास भी होता है। साथ ही खिलाड़ियों का नजरिया भी बदलता है। डॉ. बत्रा ने ऐलान किया कि एसएमजेएन पीजी कॉलेज में वुशू के खिलाड़ियों की टीम तैयार की जायेगी। कार्यक्रम के समापन और पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा कि खेल भावना से राष्ट्र की एकता और अखंडता मजबूत होती है। उन्हाेंने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने पिछले कई सालों से खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। उन्होंने ऐलान किया कि हरिद्वार में राज्यसभा सांसद राजबब्बर की सांसद निधि से मार्शल आर्ट वुशू का मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। अध्यक्षता श्रीपंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के बाबा हरि किशन दास महाराज ने की। कार्यक्रम की संयोजिका आरती सैनी ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी सितम्बर में होने वाली राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर अतिथि बाबा हरि किशन दास महाराज, अरविंद कुमार शर्मा और डॉ. सुनील बत्रा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। अमित सैनी ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम की मुख्य जज आरती सैनी, मुख्य सहायक जज विजय कुमार, टाइप कीपर महेश, वुशू के अधिकारियों सुशील कुमार, साइड लाइन जज लवकुश, सचिन धीमान, निशा, पैल्ट पॉम जज दुष्यंत कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed