फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नीट यूजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण आज से

नीट यूजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण आज से

Sun, 15 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नीट यूजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण आज से
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में नीट यूजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण रविवार से शुरू होगा। इसमें एमबीबीएस की 156 और बीडीएस की 109 सीटों पर दाखिले का मौका है। पहले राउंड में जिन अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर दिया था, उन्हें केवल च्वाइस भरनी है। जो अभ्यर्थी पहले राउंड में हिस्सा नहीं ले पाए थे, वे दूसरे चरण की काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
हेमवतीनंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय (एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी) की ओर से रविवार से दूसरे चरण की नीट यूजी काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। पहले चरण में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 117, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में 70, हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट में 52, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में 74, राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में 76 एमबीबीएस की सीटें भरी थीं। इसके अलावा, उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 44 और सीमा डेंटल कॉलेज में 47 सीटों पर दाखिले हुए थे। पहले चरण के बाद सूबे में एमबीबीएस की 156 और बीडीएस की 109 सीटें रिक्त रह गई हैं। इन पर दाखिले के लिए दूसरे चरण में च्वाइस भरी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण की काउंसिलिंग में पंजीकरण कराया था, उन्हें दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं है। उन्हें केवल च्वाइस भरनी होगी। केवल नए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को ही शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

कहां कितनी रिक्त सीटें
एमबीबीएस
कॉलेज रिक्त सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी 14
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर 8
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून 10
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून 76
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट 48
बीडीएस
सीमा डेंटल कॉलेज 53
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज 56
काउंसिलिंग कार्यक्रम
पंजीकरण, शुल्क जमा कराने की तिथि : 15 जुलाई से 22 जुलाई 2018
च्वाइस भरने की तिथि : 23 से 24 जुलाई की दोपहर दो बजे तक
पहले चरण का सीट आवंटन : 26 जुलाई 2018
आवंटित सीट पर दाखिले की तिथि : 03 अगस्त 2018
ऑल इंडिया की काउंसिलिंग पर अभी रोक
नीट यूजी की ऑल इंडिया काउंसिलिंग पर एमसीसी ने अभी रोक लगाई हुई है। यह रोक मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश के तहत लगाई गई है, जिसमें सीबीएसई को कहा गया है कि वह तमिल भाषा में परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को 196-196 ग्रेस मार्क्स दे। क्योंकि नीट के तमिल भाषा के पेपर में 49 सवालों के अनुवाद गलत पाए गए थे। अभी तक सीबीएसई ने मामले पर कोई फैसला नहीं लिया है। इस वजह से ऑल इंडिया की सीटों पर दाखिले की काउंसिलिंग के दूसरे चरण का सीट आवंटन अटका हुआ है। कयास लगाए जा रहे थे कि इससे उत्तराखंड सहित विभिन्न प्रदेशों की काउंसिलिंग भी प्रभावित होगी, लेकिन यूपी में दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में भी रविवार से शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भरें च्वाइस : www.hnbumu.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed