फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैंगरेप के प्रयास के आरोप से पति और दो मित्र बरी

गैंगरेप के प्रयास के आरोप से पति और दो मित्र बरी

Sat, 30 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के प्रयास के आरोप से पति और दो मित्र बरी
गैंगरेप के प्रयास के आरोप से पति और दो मित्र बरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पत्नी से गैंगरेप का प्रयास करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी पति व उसके दो मित्रों को बरी कर दिया है। महिला ने आठ दिसंबर 2014 को गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश गुरुबख्श सिंह ने उन्हें सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता आशुतोष गुलाटी ने बताया कि आठ दिसंबर 2014 को महिला ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि उसका विवाह अरशद के साथ हुआ था। महिला ने आरोप लगाया गया था कि विवाह के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति शराब पीकर उससे मारपीट करता था। एक दिन पति अपने दोस्तों को घर लेकर आया और सभी ने शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह वहां से किसी तरह भाग निकली और कोतवाली पहुंची। उसने अरशद और उसके दो दोस्तों दानिश व रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले की विवेचना के बाद आरोप-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से दोष सिद्ध नहीं हो सका। वहीं आरोपी अरशद ने अपने बयान में न्यायालय को बताया कि उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि उसका पत्नी से प्रेम विवाह हुआ था। अभियोजन की ओर से बहस में तर्क रखा गया कि चूंकि पीड़िता का अपने पति से समझौता हो गया है, इसलिए वह सही बयान नहीं दे रही है। न्यायालय ने माना कि मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्यों के अभाव में आरोपियों के विरुद्ध कोई दोष साबित नहीं हो पाए हैं। इस पर न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed