फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्लेमेंटटाउन बोर्ड 300 रुपये में उपलब् ध कराएगा पानी का टैंकर

क्लेमेंटटाउन बोर्ड 300 रुपये में उपलब् ध कराएगा पानी का टैंकर

Tue, 15 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन बोर्ड 300 रुपये में उपलब्
ध कराएगा पानी का टैंकर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

छावनी परिषद क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के लोगों को 300 रुपये में पानी का टैंकर उपलब्ध कराएगा। वहीं, सीवर टैंकों के लिए एक हजार रुपये शुल्क देना होगा। यह निर्णय सोमवार को कैंट की बोर्ड बैठक में लिया गया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 22 करोड़ 40 लाख रुपये का बजट पास किया गया। वहीं, नालियों की साफ-सफाई के लिए तीन महीने के लिए 10 सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। कैंट जूनियर हाई स्कूल को आठवीं कक्षा की मान्यता मिली।

सोमवार को कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुभाष पंवार की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। जिसमें इस वित्तीय वर्ष के लिए 22,40,31,216 रुपये का बजट पास किया गया। पिछली बोर्ड बैठक में बजट की उपलब्धता स्पष्ट नहीं होने पर सभासद भड़क गए थे, जिसके बाद इस बोर्ड बैठक में बजट का ब्योरा पेश किया गया। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सभासदों की सहमति के बाद बजट को पास कर दिया गया। छावनी परिषद की साफ-सफाई के लिए तीन महीने के लिए 10 सफाई कर्मी नियुक्त करने का प्रस्ताव भी पास हुआ। तय हुआ कि छावनी परिषद में सात दिन का योग शिविर लगाया जाएगा। वहीं, कैंट अस्पताल में फिजियोथैरेपी सेंटर में भी बदलाव किए जाएंगे। इसके अलावा गार्ड का टेंडर दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा कैंट जूनियर हाईस्कूल को आठवीं की मान्यता मिल गई। गुरुद्वारा कॉलोनी में नाली निर्माण की मांग को भी पास किया गया। इस दौरान मुख्य अधिशासी अभियंता मो. समीर इस्लाम, सभासद राम यादव, बीना नौटियाल, साइना अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed