{"_id":"5a5d00a24f1c1b84268b4a25","slug":"11516044450-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के विकास में राजेंद्र शाह का अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के विकास में राजेंद्र शाह का अहम योगदान
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्व. राजेंद्र शाह ने क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दिया है। वह सोमवार को स्व. राजेंद्र शाह इंटर कॉलेज रानीपोखरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि थानों में एलईडी बल्ब निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस केंद्र का नाम स्व. राजेंद्र शाह के नाम पर रखा जाएगा। बताया कि इठारना से कालबन मोटर मार्ग के लिए स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने बड़कोट से वाया रानीपापेखरी, देहरादून मार्ग पर सिटी बस की मांग पर कहा कि इन मार्गों पर टाटा मैजिक जैसे वाहन ज्यादा कारगर हैं। उन्होंने कॉलेज के जीर्णशीर्ण भवन की जगह नए कक्षाओं का निर्माण करने का आश्वासन दिया। इस दोरान भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश के सहकारी संघ के अध्यक्ष दान सिंह, स्व. राजेंद्र शाह मेमोरियल समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नारायण दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।