फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीआईएससीई में 10वीं, 12वीं पास होना आसान

सीआईएससीई में 10वीं, 12वीं पास होना आसान

Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सीआईएससीई में 10वीं, 12वीं पास होना आसान
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) से 10वीं और 12वीं पास होना अब और आसान हो गया है। काउंसिल ने बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण होने का क्राइटेरिया बदल दिया है। यह बदलाव 2018 में होने वाली परीक्षा में लागू होगा।
काउंसिल के चीफ एग्जीक्यूटिव एवं सचिव गैरी अरॉथन के मुताबिक 10वीं में अब 35 प्रतिशत के बजाए 33 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र पास माने जाएंगे। इसी प्रकार, 12वीं में अब 40 प्रतिशत के बजाए 35 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र पास माने जाएंगे। काउंसिल ने यह बदलाव इसी साल होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं में लागू कर दिया है। काउंसिल की आईसीएसई (10वीं) की परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। आईएससी (12वीं) की परीक्षाएं सात फरवरी से दो अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं के छात्रों को होली मनाने के लिए काउंसिल ने चार दिन का समय दिया है। 28 फरवरी को परीक्षा होने के बाद सीधे पांच मार्च को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

..................................
जेईई मेन की तैयारी को मिलेगा समय
काउंसिल से 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्रों को इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की तैयारी के लिए समय मिलेगा। 12वीं में 26 फरवरी को मैथ्स का पेपर खत्म हो जाएगा। इससे पहले केमिस्ट्री का पेपर नौ फरवरी और फिजिक्स का पेपर 20 फरवरी को होगा। जेईई मेन ऑफलाइन का आयोजन आठ अप्रैल और ऑनलाइन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल को होना है। इस लिहाज से छात्रों को तैयारी का अच्छा समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed