{"_id":"5a44032e4f1c1ba12d8bb110","slug":"11514406702-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस एथलेटिक्स में छाए सीआरपीएफ के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस एथलेटिक्स में छाए सीआरपीएफ के खिलाड़ी
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जा रही 66वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स में दूसरे दिन सीआरपीएफ के खिलाड़ी छाए रहे। सीआरपीएफ ओवरऑल और महिला वर्ग में टॉप पर बना हुआ है। वहीं पुरुष वर्ग में बीएसएफ की टीम सबसे आगे चल रही है। ओलंपियन मनीष रावत ने बुधवार को 20 किमी वॉक में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का खाता खोला। उत्तराखंड के हरीश कोरंगा ने भी रजत पदक जीता। उत्तराखंड ओवरऑल तालिका में सातवें स्थान पर है।
बुधवार को पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में मनीष ने एक घंटे 25 मिनट 37 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान पर रहे बीएसएफ के कुलवंत सिंह ने एक घंटेे, 26 मिनट 43 सेकेंड और तीसरे स्थान पर रहे सीआरपीएफ के जय भगवान ने एक घंटे, 27 मिनट, 39 सेकेंड में दौड़ पूरी की। 1500 मी दौड़ में सीआरपीएफ के बीर सिंह ने 3:54:88 मिनट का समय लेकर स्वर्ण, उत्तराखंड के हरीश कोरंगा ने 3:54:84 का समय लेकर रजत और राजस्थान के मुकेश कुमार ने 3:57:88 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिला वर्ग की दस हजार मी रेस वॉक में पंजाब की खुशबीर कौर ने 44:33:50 मिनट के साथ स्वर्ण, सीआरपीएफ की सोमिया ने 46:22:40 मिनट के साथ दूसरा और सीआईएसएफ की रजनी ने 49:23:10 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। जैवलिन थ्रो में पंजाब की रूपिंदर कौर (52.24 मीटर) ने स्वर्ण, सीआरपीएफ की चुम्की चौधरी (44.21 मी) ने रजत और सीआईएसएफ की प्रियंका सिंह (43:46) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
ऊंची कूद में बीएसएफ के गुरुकीर्तन सिंह ने पहला, बीएसएफ के अनूप पीके ने दूसरा व तमिलनाडू के एल सील्वर स्टार ने तीसरा, भाला फेंक में सीआईएसएफ के अंकित राठी ने पहला, उत्तराखंड के यशजीत सिंह ने दूसरा और पंजाब के जसनूर सिंह ने तीसरा स्थान कब्जाया। महिला वर्ग की लंबी कूद में सीआरपीएफ की मंजूश्री आरए पहले, पंजाब की भूमिका ठाकुर दूसरे व पंजाब की रमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 200 मी दौड़ में तमिलनाडू के पी पुनिया सूरियन पहले, सीआरपीएफ के महेंद्र कुमार राऊत दूसरे और महाराष्ट्र के राहुल काले तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग 200 मी में सीआईएसएफ की अंशुरानी ने पहला, रेम्या कृष्णा टीपी ने दूसरा व केरल की सीनी एस ने तीसरा और दस हजार मी में महाराष्ट्र की वर्षा भावरी ने पहला, साईंगीता ने दूसरा और मीनाक्षी पाटिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की चार गुणा सौ मी रिले दौड़ में पंजाब ने पहला, महाराष्ट्र ने दूसरा और बीएसएफ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
.......................
ओलंपिक पदक जीतना लक्ष्य
रियो ओलंपिक में 20 किमी वॉक रेस में दुनियाभर के धावकों के बीच 13वां स्थान हासिल करने वाले मनीष रावत ने बुधवार को इसी स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीतकर अपनी तैयारियों का परिचय दिया। उनका सर्वश्रेष्ठ समय एक घंटा 20 मिनट 24 सेकेंड है। जबकि बुधवार को उन्होंने एक घंटा 25 मिनट का समय लिया। मनीष ने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि वह बंगलुरू एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने अपनी तैयारियों को परखने के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रणनीति के तहत अंतिम 10 किमी में उन्होंने रफ्तार बढ़ाई। उन्होंने कहा कि वह एक घंटे 20 मिनट से कम के अपने लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
......................
टॉप फाइव टीम
ओवरऑल पुरुष महिला
सीआरपीएफ बीएसएफ सीआरपीएफ
बीएसएफ पंजाब पंजाब
पंजाब सीआरपीएफ सीआईएसएफ
सीआईएसएफ उत्तराखंड महाराष्ट्र
महाराष्ट्र तमिलनाडू बीएसएफ