{"_id":"5a3acb854f1c1b8e698c3096","slug":"11513802629-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगी राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगी राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
12वीं राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज से आईएसबीटी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। 22 दिसंबर को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित करेंगे।
प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक देवानंद देवली ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ज्यादातर टीमें पहुंच गई हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर प्रतियोगिताएं हुई थीं। इसमें विजेता टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन स्क्रिनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद 13 में से छह टीमें चुनी जाएंगी।
ये टीमें दूसरे दिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय राउंड, विजुअल राउंड, एक्सटेंपोर स्पीच राउंड, वीडियो राउंड, रैपिड फायर राउंड और बर्जर राउंड आयोजित किया जाएगा। कंप्यूटर प्रोजेक्टर से हाईटेक ढंग से सवाल पूछे जाएंगे। विजेता टीम को सीएम और अन्य विभागीय अधिकारी सम्मानित करेंगे।