फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नौनिहालों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

नौनिहालों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

Wed, 15 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
नौनिहालों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़
नौनिहालों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार से स्कूली बसों की जांच को लेकर शुरू किए विशेष अभियान में जो खामियां सामने आईं हैं, उसने परिवहन विभाग के अफसरों को भी पशोपेश में डाल दिया है। जांच अभियान के दौरान कई बसों व वैन में सुरक्षा जाली व ग्रिल नहीं मिली। बस में अग्निशमन उपकरण भी नहीं मिले।
जांच अभियान के दौरान बसोें व वैन में प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स के नाम पर भी कुछ नहीं मिला। सीबीएसई व परिवहन विभाग के प्रावधानों के तहत स्कूली बसों व वैन में बच्चों का बैग रखने के लिए विधिवत जगह होनी चाहिए, लेकिन एक भी बस में ऐसी व्यवस्था नहीं मिली। छोटे बच्चे बसों व वैन में आसानी से चढ़ सकें, इसके लिए बसों में लो फ्लोर की सुविधा का प्रावधान है लेकिन यह सुविधा भी नहीं पाई गई। चालकों व परिचालकों को स्कूली बसों में वर्दी में होना चाहिए लेकिन एकाध को छोड़कर कोई भी वर्दी में नहीं मिला। चालकों-परिचालकोें के पास बच्चों की सूची नहीं पाई गई।
विज्ञापन

एआरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि ऐसी सभी बसों को सीज कर दिया गया है। इनके संचालन की अनुमति अब तभी दी जाएगी जबकि निर्धारित प्रावधानों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
राज्य में सिर्फ स्कूली बसों के 2267 चालकों, 1416 परिचालकोें का सत्यापन
जिन स्कूली बसों में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजकर सुरक्षित मान रहे हैं उसमें से ज्यादातर चालकों-परिचालकों का कोई रिकार्ड पुलिस के पास नहीं है। यातायात निदेशालय की ओर से बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक पूरे राज्य में महज 2267 चालकों, 1416 परिचालकोें का भौतिक सत्यापन कराया गया है। सत्यापन के मामले में हरिद्वार की स्थिति सबसे अच्छी है, जहां सबसे अधिक 490 चालक व 377 परिचालकों का सत्यापन कराया गया है। जबकि नैनीताल व टिहरी गढ़वाल में एक भी परिचालक का सत्यापन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed