फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ईएसआईसी और यूपीईएस ने जीते मुकाबले

ईएसआईसी और यूपीईएस ने जीते मुकाबले

Sun, 21 Apr 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ईएसआईसी और यूपीईएस ने जीते मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को ईएसआईसी और यूपीईएस ने अपने-अपने मुकाबले जीते। ईएसआईसी ने सिंचाई विभाग और यूपीईएस ने जल संस्थान को शिकस्त दी।
पहले मुकाबले में सिंचाई विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। प्रवेश सेमवाल ने 40 और सागर रावत ने 15 रनों की पारी खेली। ईएसआईसी के विपिन कुमार, सुमित यादव, अनिल रावत और वरुण ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी ईएसआईसी ने अनिल रावत के नाबाद 42 और सुमित यादव के 33 रनों की बदौलत 14.3 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सिंचाई विभाग के शुभम डोभाल और अमित धीमान ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में यूपीईएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 169 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच लोकेंद्र शर्मा ने 30 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मनीष याग्निक ने 34 और गुंजन छाबड़ा ने 23 रन बनाए। जल संस्थान के ललित रावत ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जल संस्थान की पूरी टीम 18.1 ओवर में 107 रनों पर ऑल आउट हो गई। शहजाद ने 39, अजीम ने 24 और आलोक ने 14 रन बनाए। अमर सक्सेना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इस अवसर पर हरदीप सिंह, राकेश जोशी, अनिल नेगी, विकास रावत, चारू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed