फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डोर्डवाला : 25 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव

डोर्डवाला : 25 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव

Sun, 18 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
डोर्डवाला : 25 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला चुनाव के लिए मतदान कराने के लिए शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। मतदान के दिन शिकायत के लिए तहसील परिसर में कंट्रोल रूप बनाया गया है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी तैयारियों को पुख्ता रखा गया है। डोईवाला नगर पालिका चुनाव के लिए रविवार आज सुबह आठ बजे से मतदान कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए हरा मतपत्र और सदस्य पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र मतदाता को दिया जाएगा।
विज्ञापन

डोईवाला में 47213 मतदाता हैं। मतदान के लिए निर्धारित 25 मतदान केंद्रों पर 49 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजरें लगी रहेगी। मतदान के लिए नगर पालिका को दो जोन भानियावाला और मारखम ग्रांट में बांटा गया है। दो जोन के लिए छह सेक्टर बनाए गए हैं। जिनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी रखेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। निर्वाचन अधिकारी कुसुम चौहान ने बताया कि मतदान के दिन आदर्श चुनाव आचार संहित के पालन किया जाएगा। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मतदान के दौरान इन नंबरों पर करें शिकायत
डोईवाला तहसील परिसर में नगर पालिका चुनाव के मतदान का कंट्रोलरूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0135-695888 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed