{"_id":"5bda0e36bdec22696e0e50be","slug":"111541017142-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा का लिया संकल्प
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ओएनजीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया। बुधवार को तेल भवन स्थित ओएनजीसी मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, इस मौके पर एकता दौड़ का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यकारी निदेशक (प्रमुख कर्मचारी संबंध) आलोक मिश्र ने ओएनजीसी कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही उनके द्वारा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से योगदान देने का संकल्प दिलाया।
वहीं, एकता दौड़ में ओएनजीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्नातक प्रशिक्षुओं के अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की टीम ने भाग लिया। दौड़ को कार्यकारी निदेशक आलोक मिश्र ने हरी झंडी रवाना किया। तेल भवन से शुरू हुई दौड़ किशन नगर, राजेंद्र नगर होते हुए ओएनजीसी के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में समाप्त हुई। इस मौके पर ओएनजीसी की कार्यकारी निदेशक (प्रधान निगमित प्रशासन) प्रीता पंत व्यास, कार्यकारी निदेशक (संस्थान प्रमुख ओएनजीसी अकादमी) वाईके श्रीवास्तव, समूह महाप्रबंधक (बेसिन मैनेजर फरिंयटियर बेसिन) एनके पुंजरथ, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त मनोज कुमार यादव, सहायक आयुक्त राज किशोर, सहायक आयुक्त पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।