{"_id":"5b806bcf42c79206ed67d3ba","slug":"111535142863-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज, ड़यूटी से रहेंगे विरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज, ड़यूटी से रहेंगे विरत
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड, पावर टांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड व उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सभी कर्मचारी 25 अगस्त को कार्य बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिया गया।
बता दें बिजली कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के भत्ते, एसीपी 9, 14 व 19 साल की सेवा के बाद लागू करने, सातवें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियां तथा उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण व नियमितीकरण होने तक समान कार्य समान वेतन जैसी मंागों के समर्थन में आंदोलित हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि मोर्चा से जुडे़ सभी नौ संगठन पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन, पॉवर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन, उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ, पॉवर लेखा एसोसिएशन, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लाइज यूनियन, विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन, विद्युत प्राविधिक संघ, विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्य बहिष्कार में शामिल होंगे। शनिवार को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार में शिफ्ट डयूटी में लगे कर्मचारियों के अलावा सभी कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं सोमवार को पूर्ण बहिष्कार में शिफ्ट डयूटी के भी कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में इंसारूल हक, राकेश शर्मा, प्रदीप कंसल, एमसी गुप्ता, केहर सिंह, अनिल मिश्रा, संदीप शर्मा, डीसी ध्यानी, चित्र सिंह, विनोद कवि, दीपक बेनीवाल, सुशील शर्मा, सुनील मोगा, अनिल नौटियाल, भगवती प्रसाद, अनिल नौटियाल, बलवंत सिंह, पवन रावत आदि मौजूद उपस्थित रहे।