{"_id":"5b73472b42c792733a40c6ad","slug":"111534281515-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री दौड़ में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री दौड़ में दिखाया दमखम
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉस कंट्री दौड़ में दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका और मसूरी होटल एसोसिएशन के सहयोग से मंगलवार को मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने इंडिपेंडेंस डे क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। कैमल्स बैक रोड पर बहुगुणा पार्क से आयोजित दौड़ में नगर के विद्यालयों एवं संस्थानों के करीब 250 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
मंगलवार को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की आशा ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय की निशिता शाह द्वितीय व एमपीजी कॉलेज की संगीता ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय के रजत रांगड ने पहला, घनानंद इंटर कॉलेज के रजित दूसरा व एमपीजी कॉलेज विक्रम रमोला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग में घनानंद इंटर कॉलेज के नवीन पहले, केंद्रीय विद्यालय के अनुराग बिष्ट दूसरे व अखिलेश पंवार तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में सेंट लॉरेंस की सृष्टि रावत पहले सनातन गर्ल्स इंटर कॉलेज की आशा राणा दूसरे और मसूरी गर्ल्स स्कूल की किरण तीसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में सेंट लारेंस हाईस्कूल के विकास रावत ने पहला, संस्कृत महाविद्यालय के रंजीत नौटियाल दूसरा व सेंट लॉरेंस के पीयूष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सब जूनियर बालिका वर्ग में सेंट लॉरेंस हाईस्कूल की सिमरन पहले, सेंट लॉरेंस की अल्पना दूसरे व सीएसटी की दीपा रावत तीसरे स्थान पर रहीं। मिनी बालक वर्ग में सेंट लॉरेंस हाईस्कूल के रोहित शाह पहले, सेंट लॉरेंस के आकाश रावत दूसरे व राउप्रवि किताबघर के दीपक तीसरे स्थान पर रहे मिनी बालिका वर्ग में सेंट लॉरेंस की सीमा पहले, सनातन गर्ल्स की प्रियंका दूसरे और राउप्रवि किताब घर की सलोनी तीसरे स्थान पर रहीं।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल, एमएस अध्यक्ष बीएस नेगी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश गोयल, पूर्व पालिका सभासद नंदलाल, रफीक अहमद, बिजेंद्र पुंडीर, इमरान खान आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रूपचंद, सूरत सिंह रावत, सलीम अहमद, मोहन नेगी, प्रताप कंडारी आदि मौजूद रहे।