फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश

प्रदेश में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश

Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश में अगले 72 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इसको देखते हुए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शासन ने भी एडवाइजरी जारी कर प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून के साथ ही पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होगी। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 72 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। इन जगहों पर पूरी समयावधि में कई दौर की बारिश होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने, रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य का संचालन बंद करने, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा राहत से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बचाव कार्य के आवश्यक उपकरण साथ रखने को कहा गया है। लोनिवि, सीपीडब्ल्यूडी, बीआरओ और पीएमजीएसवाई समेत अन्य एजेंसियों को भी तैयार रहने को कहा गया है ताकि सड़क बंद होने की दशा में तुरंत खोली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed