{"_id":"5b490bfa4f1c1b466d8b47d8","slug":"111531513850-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्टे्रट को हटाने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठन लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्टे्रट को हटाने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठन लामबंद
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्वामी दर्शन भारती के साथ सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कथित दुर्व्यवहार के विरोध में हिंदू संगठनों बजरंग दल, शिव सेना, हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा आक्रोश जताया है। इस प्रकरण के बाबत उत्तराखंड रक्षा अभियान के संयोजक हरिकिशन किमोठी ने शुक्रवार को प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता कर सरकार से सिटी मजिस्ट्रेट को हटाने और कार्रवाई की मांग है।
हरिकिशन किमोठी ने कहा कि स्वामी दर्शन भारती ने बहुमंजिला धार्मिक स्थल के अवैध निर्माण पर विरोध जताया था। इसके बाद सम्प्रदाय विशेष के लोगाें के दबाव में आकर सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने स्वामी दर्शन भारती को न सिर्फ तलब किया वरन उन्हें आठ घंटे तक कार्यालय के बाहर खड़ा रखा। परिणामस्वरूप स्वामी दर्शन भारती की तबियत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रेसवार्ता में शामिल हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वामी दर्शन भारती का गलत तरीके से शांति भंग की धाराओं में चालान करने का आरोप लगाया। पदाधिकारियों ने भंडारी बाग क्षेत्र में निर्माणाधीन धार्मिकस्थल पर तत्काल रोक लगाने और स्वामी दर्शन भारती पर दर्ज मुकदमा तत्काल निरस्त करने की मांग की है। ऐसा न होने पर पदाधिकारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुखपाल सिंह, रंजीत ठाकुर, भावना शर्मा, हरिकिशन डबराल, गोविंद, विकास समेत कई हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकरी व सदस्य मौजूद रहे।