फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विश्वास रखने वाले भक्तों के साथ रहते हैं भगवान

विश्वास रखने वाले भक्तों के साथ रहते हैं भगवान

Thu, 14 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
विश्वास रखने वाले भक्तों के साथ रहते हैं भगवान
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में मच्छी बाजार स्थित कालिका मंदिर में भक्तमाल कथा का बुधवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर भागवताचार्य देवेंद्र उपाध्याय शास्त्री ने मीरा के जीवन पर आधारित भक्ति कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि हमें कर्म करते रहना चाहिए, फल देने का काम भगवान का है। भगवान पर विश्वास रखने वाले भक्तों का साथ भगवान कभी नहीं छोड़ता। इसलिए नि:स्वार्थ भाव से की गई पूजा से भगवान जरूर प्रसन्न होते हैं।

उन्होंने कहा कि मीरा के जीवन में भी अनेक प्रकार के दुख आए, लेकिन वह कभी भी दुखों से घबराई नहीं। हमेशा अपने गिरधर गोपाल का स्मरण करती रही। मीरा के दृढ़ विश्वास को देखकर गोपाल हमेशा उनकी संकट में रक्षा करते थे। उन्होंने कहा कि सती, सूपर्णनखा और शबरी ये तीन महिलाएं थी। जिन्होंने प्रभु श्रीराम के अलग-अलग रूपों में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भक्त को भगवान व अपनी भक्ती पर विश्वास होना चाहिए। भगवान कहीं अपने भक्त को निराश नहीं करते। इसके बाद कथावाचक ने महराजा अंबरीश की भक्ति कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान राजा की भक्ति की परीक्षा लेने के लिए महर्षि दुर्वासा को भेजा, जिसमें राजा अंबरीश खरे उतरे। कथा के दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed