{"_id":"5b11b1844f1c1ba16e8b5c4c","slug":"111527886212-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों में चुनौती है 11वीं के दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूलों में चुनौती है 11वीं के दाखिले
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
राजधानी के प्राइवेट स्कूलों में 11वीं के दाखिले की दौड़ काफी चुनौतीपूर्ण है। कई स्कूलों का क्राइटेरिया ऐसा है कि पसीने छूट जाएंगे। राजधानी के स्कूलों में 10वीं के बाद की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभिभावक एक साथ कई-कई स्कूलों में फॉर्म भर रहे हैं। कई नामी स्कूलों में 80 प्रतिशत से कम अंकों पर दाखिले की उम्मीदें बेहद कम नजर आ रही हैं। वहीं, एशियन, डीपीएस और डीआईएस के अलावा शहर के अन्य स्कूलों में भी 70 प्रतिशत से कम पर साइंस स्ट्रीम मिलने की उम्मीद नहीं है।
.................
एशियन स्कूल : 80 प्रतिशत से कम पर साइंस नहीं
द एशियन स्कूल में छात्रों को 80 प्रतिशत से कम अंकों पर साइंस स्ट्रीम नहीं मिल पाएगी। स्कूल के उप प्राचार्य एवीडी थपलियाल ने बताया कि साइंस स्ट्रीम के लिए अपने स्कूल के बच्चों के लिए साइंस और मैथ्स में 70 प्रतिशत अंकों का क्राइटेरिया है जबकि बाहरी बच्चों के लिए 80 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। कॉमर्स के लिए भी बाहरी स्कूल या बोर्ड के छात्र के 10वीं में कम से कम 80 प्रतिशत अंक होने चाहिएं जबकि एशियन स्कूल के बच्चों के लिए 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। ह्यमैनिटीज के लिए भी क्राइटेरिया तय है। फिलहाल दाखिले शुरू कर दिए गए हैं। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण वालों को फायदा मिलेगा।
....................
दून इंटरनेशनल स्कूल : 85 प्रतिशत से कम पर साइंस स्ट्रीम नहीं
डीआईएस में 85 प्रतिशत से कम अंकों पर साइंस स्ट्रीम नहीं मिल पाएगी। स्कूल के उप प्राचार्य दिनेश बड़थ्वाल ने बताया कि साइंस स्ट्रीम के लिए जरूरी है कि छात्र के साइंस और मैथ्स में 85-85 प्रतिशत के साथ ही 10वीं में कुल अंक भी 85 प्रतिशत हों। कॉमर्स के लिए अपने बच्चों के लिए यह क्राइटेरिया 60 प्रतिशत जबकि बाहरी बच्चों के लिए यह क्राइटेरिया 75 प्रतिशत अंकों का है। ह्यमैनिटीज में बाहरी बच्चों के लिए 10वीं में कम से कम 65 प्रतिशत और अपने बच्चों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। यहां दाखिलों की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
........................................
दिल्ली पब्लिक स्कूल : 85 प्रतिशत से नीचे साइंस नहीं
डीपीएस में साइंस स्ट्रीम में दाखिला काफी मुश्किल है। प्रिंसिपल बीके सिंह ने बताया कि बाहरी बच्चों के लिए 10वीं में कम से कम 85 प्रतिशत अंक होने पर ही साइंस स्ट्रीम मिलेगी जबकि अपने बच्चों के लिए यह क्राइटेरिया 80 प्रतिशत अंकों का है। कॉमर्स स्ट्रीम में बाहरी बच्चों के लिए 80 प्रतिशत और अपने बच्चों के लिए 75 प्रतिशत अंकों का क्राइटेरिया है। ह्यूमैनिटीज में बाहरी बच्चों के लिए 75 प्रतिशत और अपने बच्चों के लिए 70 प्रतिशत का क्राइटेरिया तय किया गया है। स्कूल में दाखिलों की अंतिम तिथि आठ जून निर्धारित है।