फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध जरूरी

स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध जरूरी

Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध जरूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शनिवार को नगर निगम के टाउन हॉल में डिस्पोजेबल प्लास्टिक पर प्रतिबंध के समर्थन में सार्वजनिक बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध जरूरी है। अगर प्लास्टिक पर जल्द प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो भविष्य इसके दुष्परिणाम हमें उठाने पड़ेंगे। इस दौरान प्लास्टिक और प्लास्टिक डिस्पोजेबल के बीच अंतर को लेकर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि प्लास्टिक और प्लास्टिक डिस्पोजेबल अलग हैं। यह डिस्पोजेबल हमारे शहर के कचड़े का एक बड़ा भाग है। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि प्लास्टिक डिस्पोजल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। वेस्ट वॉरियर नेचर साइंस इनिशिएटिव, इनटैक, गती फाउंडेशन समेत कई संस्थाओं के सदस्यों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरह से प्लास्टिक डिस्पोजल का प्रयोग हो रहा है, उसे आने वाले कुछ वर्षों में मिट्टी, वायु और पानी प्रदूषित हो जाएगा। देहरादून शहर में एक टन प्लास्टिक बैग रोजाना बेचे जाते हैं। बैठक में नगर निगम के साथ ही उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed