फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नरेंद्र नगर में 24 को कराएं निशुल्क स्वास्थ्य जांच

नरेंद्र नगर में 24 को कराएं निशुल्क स्वास्थ्य जांच

Thu, 22 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र नगर में 24 को कराएं निशुल्क स्वास्थ्य जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 24 फरवरी को नगर पालिका परिसर नरेंद्र नगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच भी निशुल्क की जाएगी। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मरीज शिविर के पंजीकरण का पर्चा लेकर यदि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल आते हैं तो उन्हें अस्पताल के नियमानुसार इलाज में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग, नाक-कान-गला रोग, नेत्र रोग, दंत रोग और त्वचा रोग विभाग के विशेषज्ञ रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। रतूड़ी ने कहा कि रोगी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करा शिविर का लाभ ले सकते हैं। शिविर में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दुर्गा राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। पालिका अध्यक्ष दुर्गा राणा ने कहा कि यह श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से बेहतरीन पहल है। नगर पालिका परिषद की ओर से शिविर में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने कहा कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल एवं अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से समय-समय पर पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन का ध्येेय है कि पहाड़ एवं सीमांत उत्तर प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक जरूरतमंद लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। साथ ही रियायती दराें पर गरीबों को उपचार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed