फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भारत-नेपाल के रिश्ते मजबूत करेगा उतराखंड

भारत-नेपाल के रिश्ते मजबूत करेगा उतराखंड

Sat, 03 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल के रिश्ते मजबूत करेगा उतराखंड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारत और नेपाल के व्यापारिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इंडो-नेपाल ट्रेड फेयर का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में उत्तराखंड एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजनों से भारत-नेपाल के संबंध मजबूत और प्रगाढ़ होंगे।
परेड ग्राउंड में शुक्रवार को नेपाल के कंचनपुर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री और रीयल होस्ट के तत्वाधान में दूसरा इंडो-नेपाल ट्रेड फेयर शुरू हुआ। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से हमारे पड़ोसी देशों के साथ संबंध मजबूत होते हैं और व्यापार के नए आयाम खुलते हैं। दूनवासियों से नेपाल की बनी वस्तुएं खरीदने का आह्वान करने हुए उन्होंने कहा कि हमारे उत्तराखंड और नेपाल की संस्कृति में काफी समानता है। नेपाल और उत्तराखंड के आदरणीय देव भी एक हैं।
विज्ञापन

वहां पशुपति नाथ हैं तो यहां केदारनाथ। वहीं, ट्रेड फेयर में नेपाल के स्टॉल ग्राहकों को आकर्षण का केंद्र रहे। नेपाली मूर्ति, ऑले छुरपी, पश्मीना के अलावा हस्तशिल्प की प्रदर्शनी, औद्योगिक और कृषि उत्पादों ने लोगों को काफी लुभाया। उद्घाटन के बाद नेपाली कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक और गोरखाली लोक रिमिक्स नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed