{"_id":"5a3824bc4f1c1baf678c274d","slug":"111513628860-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गंगा का आशीर्वाद लेकर लौटे हनी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गंगा का आशीर्वाद लेकर लौटे हनी सिंह
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां गंगा का आशीर्वाद लेकर लौटे हनी सिंह
-- तीर्थनगरी में गायक हनी सिंह ने बिताए तीन दिन, प्रशंसकों और मीडिया से बनाए रखी दूरी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रॉक गानों और रैप के माध्यम से लोगों की दिलों में जगह बनाने वाले चर्चित गायक हनी सिंह ने परिवार संग तीर्थनगरी में तीन दिन बताए, और तीर्थनगरी में मां गंगा के दर्शन किए। हालांकि, उन्होंने इस दौरान मीडिया और प्रशंसकों से दूरी बनाए रखी। आलोहा फ्लैट्स निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि गायक हनी सिंह बीते 14 दिसंबर को तपोवन पहुंचे थे। वह पत्नी और पिता के साथ तीर्थनगरी पहुंचे और अलोहा होटल में रहे। पहला दिन उन्होंने होटल में बिताया जबकि दूसरे व तीसरे दिन वह तपोवन में गंगा किनारे नीम बीच और अन्य गंगा घाटों पर घूमे। बीते रविवार को वापस लौटे गायक हनी ने तीन दिनों के तीर्थनगरी प्रवास के दौरान उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने होटल स्टाफ से भी उनकी मौजूदगी को लीक आउट करने से मना किया था। उधर, सोमवार को क्षेत्र के लोगों को हनी सिंह तीर्थनगरी में होने की खबर लगी, तो प्रशंसक उन्हें गंगा घाटों और अन्य इलाकों में ढूंढते नजर आए। साथ ही तीर्थनगरी में हनी के आने की चर्चाएं भी आम दिखी।