फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   110 villagers were examined in health camp, free medicines were given

मसूरी के चामासारी गांव में आयोजित स्वास्थय शिविर में 110 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थय परीक्षण ,दी गई निशुल्क दवाईं

Mon, 07 Mar 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
110 villagers were examined in health camp, free medicines were given
उत्तराखंड की कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चामासारी गांव में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य जांच के साथ ही महिलाओं को कैंसर रोकथाम और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी विशेषज्ञों ने दी। शिविर में गांव की 75 महिलाओं और 35 पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवाएं भी निशुल्क दी गईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डीएफओ कहकंशा नसीम ,रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति, डॉक्टर सुमिता प्रभाकर ने संयुक्त रूप से किया। स्वास्थ्य शिविर में सीएमआई अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ एवं कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर सुमिता प्रभाकर ने महिलाओं की जांच की। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं में खून की कमी पाई गई। इसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं। डॉक्टर सुमिता प्रभाकर ने बताया कि पहाड़ों में महिलाओं में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहा है। डीएफओ मसूरी कहकंशा नसीम ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की साथ ही कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमिता प्रभाकर से मसूरी के 350 गांवों में शिविर लगाने का आग्रह किया। इस दौरान ‘आशा की किरण’ सम्मान से महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चामासारी गांव प्रधान नरेंद्र मेलवान, भद्रीगाङ रेंज की वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति, मसूरी वनक्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, डॉ रेखा खन्ना, डॉ विनीता सिंह, डॉ पूजा, सिस्टर निर्मला, ललित आनंद, सुरेंद्र जुनेजा, समीर दत्ता बङी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed