उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया और सेन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नेशनल सर्विस डे पर 11 अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में नेशनल कांफ्रेंस ऑन सिविल सर्विसेज का आयोजन किया। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सिविल सेवकों से सीधा संवाद कर ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडेय और सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरीचंद्र सेमवाल ने किया। पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस आमतौर पर भारत सरकार की ओर से मनाया जाता है लेकिन उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया पिछले कुछ वर्ष से इसे मनाता है जो प्रशंसनीय है। उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया की एडिटर इन चीफ एवं सेन्गुइन वी. केयर वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. कंचन नेगी ने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडेय, सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरीचंद्र सेमवाल, एसीईओ सी. रविशंकर, सीईओ नियोजन विभाग डॉ. मनोज कुमार पंत, निदेशक शहरी विकास विभाग ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मजेय खंडूड़ी, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल के अलावा वर्चुअल रूप से जुड़ीं अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सेवानिवृत्त डीजीपी अनिल रतूड़ी और भारत सरकार में कार्यरत आईपीएस संजीब पटजोशी को सम्मानित किया गया। मा.सि.रि.