{"_id":"66874a58420c975e680bd7e7","slug":"11-motorways-closed-in-jaunsar-bawar-one-open-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-448785-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जौनसार बावर में 11 मोटर मार्ग बंद, एक खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जौनसार बावर में 11 मोटर मार्ग बंद, एक खुला
विज्ञापन
बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चकराता, साहिया और कालसी क्षेत्र में 11 मोटर मार्ग बंद हैं। इसकी वजह से कई ग्रामीण कालसी तहसील मुख्यालय और विकासनगर नहीं आ पाए। वहीं किसानों की फसल भी मंडी तक नहीं पहुंच पाई। किसानों को अब अपनी फसलें खराब होने का डर सता रहा है। वहीं, शाम को साहिया क्षेत्र के एक मोटर मार्ग को खोल दिया गया।
दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और मलबा आने से लोनिवि खंड चकराता क्षेत्र का चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग, बिरमऊ मोटर मार्ग, रिखाण मोटर मार्ग बंद है। मोटर मार्ग बंद होने से किसान अपनी फसल को साहिया और विकासनगर मंडी नहीं ला पाए।
स्थानीय किसानों ने बताया कि आलू, टमाटर, बींस, शिमला मिर्च को मंडी तक पहुंचने के लिए मार्ग के खुलने का इंतजार है। लोनिवि खंड चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि सभी बंद मार्गों से मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है।
विज्ञापन
लोनिवि खंड साहिया क्षेत्र में कालसी बैराट खाई, मीनस अटाल मोटर मार्ग, कोठा बैंड चंदोऊ खोई, पजिटीलानी खमरोली, हमरू-ललऊ-गौथाना मोटर मार्ग, नेहरा पुनहा मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद पड़ा है। हाईया अलसी मोटर मार्ग भी बंद हुआ था। शाम को मलबा हटाने के बाद यातायात संचालन के लिए खोल दिया गया।
लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि मोटर मार्गों से मलबा हटाया जा रहा है। वहीं लोनिवि पीएजेएसवाई, कालसी क्षेत्र का बनियाना मोटर मार्ग मलबा और बोल्डर आने बंद पड़ा है। विकासनगर ब्लॉक का लांघा-मदरसू मोटर मार्ग भी बुधवार से बंद है।