फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 injured due to uncontrolled fall into the abyss

सड़क से नीचे खाई में उतरी बस, 11 घायल

Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
11 injured due to uncontrolled fall into the abyss
विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर से बेहट सहारनपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई। जिससे वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहन से धर्मावाला स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाए एक महिला को लेहमन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बस विकासनगर से बेहट जा रही थी। तिमली मजार के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई। वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि घायलों की पहचान शमा (20) पत्नी सरफराज, मधुदा(40) पत्नी मोहम्मद इमरान दोनों निवासी मिर्जापुर, धूम सिंह(42) पुत्र चावल सिंह निवासी सिकंदरपुर मिर्जापुर, मिथलेश(40) पत्नी राजेश निवासी सज्जादपुर कला सहारानपुर, फुरकान(40) पुत्र जिंदा निवासी सलेमपुर सहारनपुर, रमाशंकर(50) पुत्र राम सिंह निवासी चिल्काना रोड, माना(40) पुत्र फुरकान निवासी बेहट, सलमान(23) पुत्र माशकू निवासी देवड़ा सहारनपुर, तब्बसुम(25) पत्नी जमदेश निवासी जीवनगढ़ विकासनगर, अयूब(60) पुत्र जोहर अली निवासी टिमली और रसीला(45) पत्नी सुलेमान निवासी मरवा बेहट के रूप में हुई है। जिसमें मिथलेश को प्राथमिक उपचार के बाद लेहमन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed