फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी करने में फर्जीवाड़ा

मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी करने में फर्जीवाड़ा

Fri, 15 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी करने में फर्जीवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मीट कारोबारियों को लाइसेंस जारी करने में फर्जीवाड़ा पकड़ा है। यह फर्जीवाड़ा राजधानी में संचालित कई कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यस से हो रहा है। सीएससी दस्तावेजों की जांच किए बगैर पंजीकरण कर रहे हैं। इस मामले में कई मीट दुकानों संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
बता दें, राजधानी में करीब 300 छोटी-बड़ी मीट की दुकानें हैं। इनमें अधिकतर दुकानों का पंजीकरण नहीं है। इसके अलावा जिन दुकानों का पंजीकरण कामन सर्विस सेंटर के जरिए है, उसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला है। मीट कारोबारियों ने कामन सर्विस सेंटर दस्तावेजों की जांच पूरी किए बिना ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करा ली है। ऐसे में अब खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे दुकानों का भौतिक सत्यापन में खामियां उजागर हो रही हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह का कहना है कि जांच में कई मीट कारोबारियों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने मामला प्रकाश में आया है। इन कारोबारियों ने कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए पंजीकरण कराया है, लेकिन प्रक्रिया में तमाम पहलुओं की अनदेखी की गई है। प्रकरण की जांच करायी जा रही है और यह किसी स्तर पर गड़बड़ियां मिलीं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कारोबारियों का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed