{"_id":"5c61d65bbdec22739836557a","slug":"101549915739-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंची सोशल बलूनी एकेडमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंची सोशल बलूनी एकेडमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी को हराकर अंडर-14 स्व. वीसी जैन क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
दून क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोशल बलूनी एकेडमी और सुपरनोवा एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज करते हुए सुपरनोवा एकेडमी की पूरी टीम 43 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए दीपक ने 28, अनिरुद्ध ने 21, परितोष ने 14 व कुशाग्र ने 12 रनों का योगदान दिया। 20 रन अतिरिक्त बने। बलूनी के गेंदबाज राहुल ने चार व वंशज और पुवांश ने दो-दो विकेट चटकाए। 119 रनों का पीछा करने उतरी बलूनी की टीम ने मैच को चार विकेट रहते जीत लिया। बल्लेबाज वंशज ने 37, आयुष 21 व असर खान ने 19 रन बनाए। सुपरनोवा के अभिषेक ने तीन विकेट झटके।